Thursday, August 16, 2018

अार्टिकल लिखकर कमा सकते हो लाखो रुपये

अगर आप पढ़ने-लिखने के शौकीन हैं, तो आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। लेकिन कमाई के लिए केवल ब्लॉग या साइट बनाना ही काफी नहीं है। कंटेंट, ब्लॉग पर विज्ञापनों का स्थान, सर्च इंजिन प्रमोशन और ब्लॉग के पाठकों की तादाद जैसी चीजें ब्लॉग से होने वाली अर्निंग पर असर डालती हैं।


 ब्लॉग के जरिए कमाई करने का सबसे बड़ा माध्यम विज्ञापन हैं। गूगल ऐडसेंस, बिड्वर्टाइजर, ऐडब्रिट और रेवेन्यूपाइलट जैसी कई ऑनलाइन सेवाएं हैं, जो ब्लॉग पर विज्ञापन देती हैं। इनमें से गूगल की ‘ऐडसेंस’ सबसे पॉपुलर ऐड सेवा है। इन सेवाओं के विज्ञापन अपने ब्लॉग पर लगाने के लिए पहले इनका सदस्य बनना अनिवार्य है। ऐसी ज्यादातर सेवाओं की सदस्यता मुफ्त है। सदस्य बनने के बाद ये कुछ ‘कोड’ मुहैया कराती हैं, जिसे ब्लॉग लगाया जाता है ।
आप दूसरी न्यूज बेवसाइट जैसे - न्यूजडोग , यूसी न्यूज पर  पोस्ट लिखकर पैसा कमा सकते हो । उसमे आप बहुत कम फायेदा होगा यानी Revenue तुम्हे कम और बेवसाइट वाले ज्यादा लेते है ।

गूगल तकरीबन 7-8 साल पहले हिंदी के ब्लॉगर्स को अपने पेज पर विज्ञापन दिखा कर पैसे कमाने का मौका दे चुका है लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से उसने इस सुविधा को बंद कर दिया था। अब फिर से उसने हिंदी ब्लॉगिंग को पॉपुलर बनाने के लिए यह कदम उठाया है।गूगल की सर्विस पर चलाए जा रहे हर ब्लॉग के पेज पर आप मनचाहे एड के जरिए पैसे कमा सकते हैं। ब्लॉग के पेज पर कंटेंट के अलावा बची जगह पर ऐड देने की सुविधा गूगल देता है। बस जरूरत इस बात की होगी कि ब्लॉग पर आने वाला ऐड पर क्लिक भी करे। टेक ब्लॉगर बी.एस पाबला का कहना है कि अगर ठीक-ठाक ब्लॉग हो तो घर बैठे हर महीने 1 लाख रुपये तक की कमाई की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment